नई दिल्ली। वेक्टर जनित बीमारियों की रोकथाम और जागरूकता के लिए जामिया मिल्लिया इस्लामिया और एमसीडी के जन स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जामिया के कुलपति प्रो. मजहर आसिफ ने कहा कि मच्छरों का प्रजनन बीमारियों का सबसे बड़ा कारण है। हमारी पहली जिम्मेदारी निगम अधिकारियों द्वारा बताए प्रोटोकॉल का पालन करके उनके प्रजनन को नियंत्रित करने के मुद्दे का समाधान करना है। जामिया के रजिस्ट्रार प्रो. मोहम्मद महताब आलम रिजवी ने कहा कि जामिया आस-पास के आरडब्ल्यूए से भी सहयोग मांग रहा हैं ताकि संयुक्त कदम उठा सके। ब्यूरो