फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्तिक पूर्णिमा मेला: एनएच-9 पर तीन दिन भारी वाहनों का रहेगा रूट डायवर्जन

Fri, 23 Nov 2018 08:45 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्तिक पूर्णिमा गढ़ मेले के कारण गाजियाबाद पुलिस ने एनएच-9 पर भारी और मध्यम मालवाहक वाहनों का रूट डायवर्जन किया है। गाजियाबाद-दिल्ली से मुरादाबाद जाने वाले वाहन तीन दिन तक बुलंदशहर से होकर जाएंगे, ताकि हापुड़, गढ़ में जाम से बचा जा सके। रूट डायवर्जन से बुलंदशहर हाइवे पर ट्रैफिक ज्यादा रहेगा। ऐसे में दिल्ली, गाजियाबाद की ओर से मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ जाने वाले वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। 

विज्ञापन


गाजियाबाद-दिल्ली से मुरादाबाद-बरेली जाने के लिए लोग हापुड़ वाया गढ़मुक्तेश्वर होकर जाते हैं। गढ़ में चल रहे कार्तिक पूर्णिमा मेले के कारण हापुड़ और गढ़मुक्तेश्वर में भारी जाम रहता है। लोगों की परेशानी को देखते हुए गाजियाबाद पुलिस ने गुरुवार सुबह 10 बजे से भारी और मध्यम मालवाहक वाहनों का डायवर्जन कर दिया है।

एनएच-9 से होकर हापुड़, मुरादाबाद, बरेली जाने वाले वाहन डासना में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे से चढ़कर दादरी-सिकंदराबाद उतरेंगे और यहां से बुलंदशहर होकर मुरादाबाद जा सकेंगे। एसपी ट्रैफिक श्याम नारायण सिंह ने बताया कि श्रद्धालुओं की सहूलियत और जाम की समस्या से निपटने के लिए रूट डायवर्जन लागू किया है। डायवर्जन 24 नवंबर मेला समाप्ति तक रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें