फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपिल शर्मा के शो में नजर आएंगे पैरालंपियन वरुण भाटी, मुंबई में पूरी हुई शूटिंग

Thu, 13 Oct 2016 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
वरूण भाटी
विज्ञापन
कपिल शर्मा और उनकी टीम के साथ शूटिंग करने में बेहद मजा आया। यह कहना है रियो पैरा ओलंपिक में पदक लाने वाले ग्रेटर नोएडा के वरुण भाटी का। 8 अक्तूबर को उन्होंने मुंबई में फिल्म सिटी में कपिल शर्मा के शो के लिए शूटिंग की।
विज्ञापन


अब जल्द ही टीवी पर शो में अन्य मेडलिस्ट के साथ नजर आएंगे। अमर उजाला से बातचीत में वरुण ने बताया कि चार घंटे तक चली शूटिंग के दौरान उन्होंने खूब मस्ती की। शो में डॉक्टर का रोल निभाने वाले सुनील ग्रोवर ने भी अपनी बातों से उन्हें खूब हंसाया। 

जब उनसे पूछा गया कि कपिल और सुनील ग्रोवर के सामने उन्हें बात करने में दिक्कत तो नहीं आई तो वरुण का कहना था कि वह दोनों काफी मिलनसार हैं और उन्हें बिलकुल दिक्कत नहीं हुई। 
विज्ञापन


उन्हें खुशी है कि कपिल शर्मा के शो में आने को मिला। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले उनके कोच सत्यपाल का फोन आया था। जिसमें कपिल शर्मा के शो में आने का न्यौता के बारे में उन्हें बताया गया था। 

इसके लिए उन्होंने हामी भर दी थी। शो में मरियप्पन थंगवेलु, देवेंद्र झांझरिया और दीपा मलिक के साथ उन्हें बुलाया गया था। 7 अक्तूबर को वह निकले थे। 8 अक्तूबर को सुबह के समय कपिल शर्मा के शो की शूटिंग के पहले मुंबई में ही आयोजित कार्यक्रम में भी खूब की मस्ती की। इसके बाद दोपहर में करीब चार घंटे तक शूटिंग की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें