फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपिल मिश्रा ने विधानसभा अध्यक्ष को कहा 'धृतराष्ट्र', 10 सेकेंड में किए गए बाहर 

Tue, 04 Jul 2017 09:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

-कपिल मिश्रा को विस अध्यक्ष ने दस सेकेंड में ही मार्शल से निकलवाया 
अध्यक्ष जी फैसला क्यों नहीं देते, धृतराष्ट्र क्यों बने बैठे हैं: कपिल मिश्रा 
- कपिल मिश्रा को विस अध्यक्ष ने दस सेकेंड में ही मार्शल से निकलवाया   
- कपिल मिश्रा के मामले में अध्यक्ष ने कहा, कार्रवाई के लिए मजबूर कर रहे हैं 
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा ने विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल को कार्यवाही के दौरान धृतराष्ट्र कह दिया। मिश्रा ने सिमरन बेदी के साथ मारपीट व दुर्व्यवहार के मामले में कहा कि अध्यक्ष जी मैंने पत्र लिखा है, उसका जवाब दीजिए। कुछ फैसला कीजिये।
विज्ञापन


धृतराष्ट्र की तरह क्यों बैठे हैं। यह सब कहते हुए सदन की औसंदी (वेल) से होते हुए विस सचिव की तरफ बढ़ रहे कपिल मिश्रा को महज 10 सेकेंड में ही बाहर निकालने का आदेश विधानसभा अध्यक्ष ने मार्शल को दे दिया। इससे पहले शुक्रवार की बैठक में 40 सेकेंड में निकालने का आदेश दे दिया था।
   
पूर्व मंत्री के हाथ जोड़कर महिला के लिए इंसाफ की गुहार करते आगे बढ़ रहे कपिल मिश्रा को लेकर अध्यक्ष ने कहा मार्शल इसे निकालकर बाहर करें। इस बीच कपिल मिश्रा ने कहा, आप इंसाफ क्यों नहीं देते।
विज्ञापन


मामले की शुरुआत विधायक ऋतुराज गोबिंद की तरफ से सोशल मीडिया में सभापति को डायर और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को कायर कहने का मामला उठाने के बाद हुई।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा मुझे बड़ा अफसोस हो रहा है। बाहर मीडिया में चाहे जिस स्तर की भाषा का प्रयोग करना हो करें, लेकिन सदन, सदन की गरिमा को नहीं बनाकर रखा जा रहा। मुझे मजबूर कर रहे हैं कि मैं कोई कदम उठाऊं। मैं ज्ञापन देखूंगा कि क्या कर सकता हूं, सलाह करुंगा।

अध्यक्ष ने कहा जो कुछ भी कपिल ने यहां बोला है उसे रिकार्ड में रखा जाए।सदन से निकाले जाने के बाद कपिल मिश्रा ने बाहर कहा, महिला सिमरन ने पुलिस में शिकायत की है।

अध्यक्ष से अनुमति, सीसीटीवी फुटेल मांगी जा रही है। इसकी जांच तो होनी चाहिए। दिल्ली विधानसभा में विधायक बंद करेंगे, गाली देंगे तो बाकी लोगों का क्या होगा? पुलिस की जांच की अनुमति दी जाए।

पूर्व मंत्री ने कहा, मुझे सदन में बोलने से रोक दिया जा रहा है। आज मैं हाथ जोड़कर सभापति महोदय के पास गया और कहा आप धृतराष्ट्र की तरह व्यवहार करना बंद कर दीजिये। आपको आंख खोलकर निष्पक्ष बात करनी होगी।

एक महिला को तीन विधायकों ने बंधक बनाकर रखा, उनकी जांच होनी जरूरी है। मैंने सभापति को डायर व धृतराष्ट्र भी कहा है। मैं फिर कहूंगा कि सभापति डायर और मुख्यमंत्री कायर हैं। महिला आयोग ने इस मामले में जांच के लिए बुलाया है। आयोग जो आदेश देगा उस पर आगे बढ़ेंगे।
विज्ञापन

जगदीप राणा और राजन मदान के मामले में कोर्ट जाएंगे    

- फोटो : अमर उजाला
कपिल मिश्रा ने कहा है कि जगदीप राणा और राजन मदान को जो सजा दी गई है, सुनवाई नहीं की गई। उसके लिए दिल्ली उच्च न्यायालय जा रहे हैं। संविधान विशेषज्ञों से बात हुर्ई, शक्तियों का दुरुपयोग की बात सबने कही है। सदन में बात उठाने नहीं देते, सदन में तीन चेतावनी दिए बिना निकलवा दिया जाता है। चार दिन पत्र दिए हो गए, कोई जवाब नहीं आया।

विस में गूंजा हैप्पी बर्थडे टू स्पीकर सर      
दिल्ली विधानसभा में चायकाल से पूर्व हैप्पी बर्थडे टू स्पीकर सर का गीत गूंजा। विस अध्यक्ष रामनिवास गोयल ने सभी विधायकों को 4 बजे लांच में चाय के लिए आमंत्रित किया तो सभी विधायकों ने खड़े होकर हैप्पी बर्थडे कहा।

इस बीच आम आदमी पार्टी के मुख्य सचेतक जगदीप सिंह ने हैप्पी बर्थडे गीत भी माइक पर गाया। हालांकि इस बीच रामनिवास गोयल ने कहा, ये संवैधानिक संस्था है। मेरा ऑफिशियल बर्थडे 5 जनवरी है। पता नहीं आप लोगों को कैसे जानकारी में आ गया, ये बहुत सीक्रेट था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें