आम आदमी पार्टी से निकाले गए विधायक कपिल मिश्रा ने शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस कर दिल्ली सरकार द्वारा सीएनजी किट में हुए घोटाले के पर्दाफाश का दावा किया है।
कपिल का आरोप है कि दिल्ली में 10 हजार गाड़ियों में लगाए गए सीएनजी किट नकली हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने ये दावा किया था कि ये किट कनाडा की कंपनी ने बनाए हैं जबकि असल में ये चीन में निर्मित हैं।
एक दस्तावेज को दिखाते हुए कपिल ने बताया कि इसी घोटाले की बदौलत आप के नेताओं ने विदेश यात्राएं की हैं। बता दें कि बुधवार को दिल्ली विधानसभा में हुई हाथापाई के बाद कपिल मिश्रा ने कहा था कि वो दो जून को केजरीवाल और सत्येंद्र मिश्रा के घोटालों का पर्दाफाश करेंगे।