फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्टी CM सिसोदिया की फोटो लेकर शराब के ठेके का नामकरण करने पहुंच गए पूर्व मंत्री

Thu, 28 Sep 2017 09:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कपिल मिश्रा ने दिल्ली सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा ने बुधवार से स्कूलों के नजदीक चल रही शराब की दुकानों के खिलाफ अभियान शुरू किया। कपिल ने पटपड़गंज स्थित रेयान पब्लिक स्कूल के नजदीक चल रहे शराब के ठेके का नामकरण उपमुख्यमंत्री के नाम पर किया।
विज्ञापन


वहीं, आरोप लगाया कि दिल्ली सरकार शराब ठेकों के बंद करवाने के अपने वायदे से मुकर रही है। दूसरी तरफ मनीष सिसोदिया ने कहा कि शराब के ठेकों को बंद करवाने की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही सभी ठेके बंद हो जाएंगे।             

कपिल मिश्रा के अभियान के दौरान आम आदमी सेना कार्यकर्ता भी साथ थे। सुबह करीब 11:30 बजे कपिल मिश्रा सेना कार्यकर्ताओं के साथ उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के विधान सभा पटपड़गंज पहुंचे। उनके हाथ में बैनर व पोस्टर था। इसमें पर मनीष दा ठेका लिखा था।
विज्ञापन

   
Trending Videos
विज्ञापन

कपिल ने इसे शराब की दुकान के सामने लगा दिया

पोस्टर पर लिखा सिसोदिया दा ठेका - फोटो : अमर उजाला
साथ ही उनकी तस्वीर भी थी। कपिल ने इसे शराब की दुकान के सामने लगा दिया। कपिल मिश्रा ने बताया कि उपमुख्यमंत्री ने एक सप्ताह पहले कहा था कि स्कूलों के 100 मीटर के दायरे में शराब के ठेके नहीं होंगे।   लेकिन जमीन पर कोई बदलाव नहीं आया है। शराब की दुकानें स्कूलों के नजदीक धड़ल्ले से चल रही हैं। उन्होंने सवाल किया कि सरकार किस वारदात का इंतजार रही है? उन्होंने कहा कि मनीष सिसोदिया के पास शिक्षा के साथ आबकारी विभाग भी है।             

दूसरी तरफ उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि शराब के ठेके नियमों के तहत ही खुलते या बंद होते हैं। सरकार के पास ऐसे 53 सरकारी स्कूलों की लिस्ट आई है। निजी स्कूलों से  भी डिटेल मंगाई गई है।   आबकारी विभाग को निर्देश दिया गया है कि मौके का मुआयना करके रिपोर्ट तैयार करें। इसके आधार पर जल्द ही  कार्रवाई होगी। सिसोदिया ने कहा कि अगर 100 मीटर के दायरे के बाहर स्थित ठेके से भी बच्चों को दिक्कत होगी, तो उसे भी बंद कराया जाएगा।            
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें