फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपिल मिश्रा ने आप के चंदे पर फिर उठाए सवाल, दिखाई सेबी की रिपोर्ट

Tue, 13 Jun 2017 09:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कपिल ने फिर उठाए आप के चंदे पर सवाल 
दिखाए सेबी के दस्तावेज, किया दावा- ब्लैक लिस्ट कंपनियों से लिया चंदा
अमर उजाला ब्यूरो      
नई दिल्ली।
विज्ञापन
कपिल मिश्रा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा ने सोमवार को एक बार फिर आम आदमी पार्टी (आप) के चंदे पर सवाल उठाए हैं। साथ ही दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन पर भी हमला बोला।
विज्ञापन


दस्तावेज दिखाते हुए कपिल ने दावा किया कि उनके आरोपों की पुष्टि सेबी (भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड) की रिपोर्ट भी कर रही है, जिसमें सेबी ने उस कंपनी को ब्लैक लिस्ट कर दिया है, जिसने आप को मोटा चंदा दिया है। कपिल मंगलवार को अपने आरोपों की शिकायत एसीबी को करेंगे।

अपने सहयोगी नील के साथ सोमवार को मीडिया से बातचीत में कपिल मिश्रा ने कहा कि पिछले एक महीने से उन्होंने सत्येंद्र जैन के खिलाफ हवाला कारोबार व आप के चंदे से जुड़े जितने आरोप लगाते रहे हैं, उसकी पुष्टि सेबी के दस्तावेज से हो रही है।
विज्ञापन


इससे साबित होता है कि आप ने चुनाव आयोग को चंदे से जुड़ी जो जानकारी दी है, उसमें से कई पैन कार्ड फर्जी हैं। कपिल का अरोप है कि चंदा देने वाली कुछ फर्जी कंपनियों का डायरेक्टर मजदूरों को दिखाया गया है। ऐसी कंपनी से आप ने चंदा लिया, जिसे सेबी ने ब्लैक लिस्ट कर रखा है।

कपिल का दावा है कि उन्होंने ऐसी करीब 300 कंपनियों की पहचान की है, जिनका हवाला कारोबार से संबंध है। इन कंपनियों ने आप को चंदा दिया है। मसलन, एक कंपनी के खाते में 38 करोड़ रुपये हैं, लेकिन बैलेंस शीट एक लाख की है। इसमें से कई के डायरेक्टर विदेश में रहते हैं।

कपिल मिश्रा का आरोप है कि पूर्व कानून मंत्री शांति भूषण से मिले चंदे की रकम भी पार्टी ने चुनाव आयोग से छिपाई है। मिश्रा ने कहा कि मंगलवार को वह एसीबी (भ्रष्टाचार निरोधक शाखा) जाकर दवा और सीएनजी घोटाले की शिकायत करेंगे। वहीं, सात मामलों के दस्तावेज लोकायुक्त को सौंपने की बात उन्होंने कही।      

कपिल इस समय कॉमेडी शो चला रहे हैं। उनके आरोप मीडिया के लिए रोजाना मनोरंजन के साधन बन गए हैं। यह सिर्फ मजाक है, आरोपों को गंभीरता से कोई नहीं ले रहा है।      
आशुतोष, आप प्रवक्ता 

कपिल ने फिर मांगा विश्वास से मिलने का वक्त 
कपिल मिश्रा ने सोमवार का ट्वीट करके एक बार फिर कुमार विश्वास से मुलाकात का समय मांगा है। कपिल के मुताबिक, इस दौरान वह घोटालों के सारे सबूत उन्हें सौंप देंगे। कपिल ने ट्वीट किया, गुड मार्निंग कुमार विश्वास भैया, क्या आप दिल्ली आ गए हैं।

कब मिल सकता हूं आपसे। सबूत दिखाने हैं घोटालों के। बता दें कि कपिल रविवार को भी गाजियाबाद के वसुंधरा स्थित कुमार विश्वास के घर गए थे। लेकिन विश्वास घर पर मौजूद नहीं थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें