फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजरीवाल को लिखी अपनी ही चिट्ठी से फंसे कपिल मिश्रा, अब देना होगा इस सवाल का जवाब

Sat, 13 May 2017 05:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में दोनों नेताओं को नहीं नाम, दोनों ने की है विदेश यात्रायें 
सिसोदिया व विश्वास की विदेश यात्राओं पर मिश्रा खामोश
- मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में दोनों नेताओं को नहीं नाम, दोनों ने की है विदेश यात्रायें    
विज्ञापन
कपिल मिश्रा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी (आप) नेताओं के विदेश दौरों का ब्योरा सार्वजनिक करने की मांग को लेकर अनशन पर बैठे दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखा है।
विज्ञापन


इसमें पांच नेताओं के नाम हैं। दिलचस्प यह कि इसमें सबसे ज्यादा विदेश दौरा करने उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया व पार्टी की एनआरआई विंग का जिम्मा संभालने वाले कुमार विश्वास का नाम नहीं है।

कपिल मिश्रा ने दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन, वरिष्ठ आप नेता संजय सिंह समेत पांच नेताओं की विदेश यात्राओं की ब्योरा मांगा है। लेकिन बताया जा रहा है कि बीते दो सालों में सबसे ज्यादा विदेशी टूर उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने किए है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

क्यों नहीं इन नेताओं का नाम

अनशन पर बैठे कप‌िल म‌िश्रा - फोटो : ani
अभी तक उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में विदेशों में चल रहे मॉडल्स का अध्ययन करने के लिये उन्होंने छह बार अलग-अलग देशों का दौरा किया है। जबकि आप की एनआरआई विंग का जिम्मा संभालने वाले कुमार विश्वास ने भी इस बार कई विदेश यात्रायें की।

इसमें से कुछ फंड रेजिंग कार्यक्रम से जुड़े थे। लेकिन मिश्रा ने दोनों नेताओं के नाम का जिक्र अपने पत्र में नहीं किया है। जानकारों का मानना है कि संभव है कि कुछ चयनित नेताओं का नाम लेकर मिश्रा पार्टी के सभी नेताओं से कट्टर दुश्मनी नहीं करना चाह रहे हों।

वहीं, वह पूरे शीर्ष नेतृत्व उनके निशाने पर न लेकर कार्यकर्ताओं को भी संदेश देने की कोशिश कर रहे हैं, उनका आंदोलन पार्टी बचाने के लिये है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें