फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप से निलंबित विधायक कपिल मिश्रा ने लांच किया ' मेरा पीएम मेरा अभिमान' कैंपेन, यह है उद्देश्य

Sun, 11 Nov 2018 04:23 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
कपिल मिश्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी से निलंबित विधायक कपिल मिश्रा ने दिल्ली के इंडिया गेट से 'मेरा पीएम मेरा अभिमान' मिशन को लांच किया। इस अभियान का उद्देश्य आगामी चुनावों में पीएम नरेंद्र मोदी और भाजपा के पक्ष में समर्थन जुटाना है।

विज्ञापन


कपिल मिश्रा ने कहा कि इंडिया गेट से मेरा पीएम मेरा अभिमान लांच किया जा रहा है। इसके साथ एक मिस्ड कॉल नंबर भी लांच किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जो लोग पीएम मोदी को चाहते हैं और उनके खिलाफ कोई भी निगेटिव कैंपन बर्दाश्त नहीं करेंगे। यह उन सबको जोड़ने का प्रयास है।

उन्होंने कहा कि हम इसे सोशल मीडिया और ग्राउंड लेबल पर लांच कर रहे हैं। हम इस अभियान को इंडिया गेट से पूरे भारत में लेकर जाएंगे। इस कैंपेन के लांच के दौरान समर्थक कई मीटर तिरंगा लेकर इंडिया गेट पर पहुंंचे और उन्होंने भारत माता की जय के नारे भी लगाए। 
विज्ञापन


कपिल मिश्रा ने पिछले दिनों कैंपेन की जानकारी देते हुए कहा था कि पीएम मोदी के खिलाफ कई राजनीतिज्ञ टिप्पणियां कर रहे हैं, जिससे देश का माहौल नकारात्मक हो गया है। इसके लिए कपिल मिश्रा ने सोशल मीडिया के जरिए रविवार को प्रधानमंत्री मोदी के समर्थकों को दिल्ली के इंडिया गेट पर पहुंचने का आह्वान किया था और 11 नवंबर को भारी संख्या में समर्थक पहुंचे। 

कपिल ने लोगों का आह्वान करते हुए कहा है कि जो लोग पीएम मोदी पर आरोप लगाते हैं, उनके आरोपों का उत्तर उन लोगों को देना होगा जो इन चार सालों में मोदी के कामों से खुश हैं और उनकी सराहना कर रहे हैं।  

बता दें कि यह अभियान दो महीने के लिए चलाया जाएगा इसमें विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ और युवाओं के  समूह  हिस्सा लेंगे।  इस अभियान के तहत सभी लोग खुलकर अपनी बात कहेंगे कि क्यों वो देश के प्रधानमंत्री पर गर्व करते हैं।  यह अभियान  दो महीने के लिए चलाया जाएगा। जिसके अंतर्गत एक लाख परिवारों को इस अभियान से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। 

ज्ञात हो कि कपिल मिश्रा आम आदमी पार्टी के टिकट पर करावल नगर विधानसभा सीट से विधायक चुने गए। लेकिन पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण उन्हे आप ने पार्टी से निकाल दिया था।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें