फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: कापसहेड़ा के सब-रजिस्ट्रार व महरौली के तहसीलदार निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
-मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के निर्देश पर हुई कार्रवाई अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने राजस्व विभाग के दो अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के निर्देश पर कापसहेड़ा के सब-रजिस्ट्रार और महरौली के तहसीलदार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई उनके खिलाफ लगातार मिल रही शिकायतों और भ्रष्टाचार से जुड़े गंभीर आरोपों के आधार पर की गई है।

मुख्यमंत्री के आदेश पर कापसहेड़ा क्षेत्र में कार्यरत एक डीड राइटर का लाइसेंस भी रद्द कर दिया गया है। सरकार का कहना है कि संपत्ति पंजीकरण और राजस्व से जुड़े मामलों में आम जनता को किसी भी तरह की परेशानी या अवैध वसूली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार की नीति पूरी तरह स्पष्ट है। भ्रष्टाचार के प्रति किसी भी स्तर पर कोई समझौता नहीं होगा। उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग जैसे संवेदनशील विभागों में तैनात अधिकारी सीधे जनता से जुड़े होते हैं और उनसे ईमानदारी, पारदर्शिता और जवाबदेही की अपेक्षा की जाती है। यदि कोई अधिकारी जनता के काम में बाधा डालता है या भ्रष्ट आचरण में लिप्त पाया जाता है, तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता ने सरकार को भरोसे के साथ जिम्मेदारी सौंपी है और सरकार का कर्तव्य है कि आम लोगों के काम बिना डर, देरी और भ्रष्टाचार के हों। जो भी अधिकारी या कर्मचारी इस व्यवस्था को नुकसान पहुंचाएगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह कार्रवाई केवल एक उदाहरण है। भविष्य में भी यदि किसी विभाग या अधिकारी के खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायत सामने आती है, तो सरकार बिना किसी दबाव या भेदभाव के सख्त कदम उठाएगी। मुख्यमंत्री ने सभी अधिकारियों को चेतावनी दी कि दिल्ली सरकार में केवल वही अधिकारी सेवा में बने रहेंगे, जो ईमानदारी और जनसेवा की भावना के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें