फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanwar Yatra: दिल्ली पुलिस ने 21-23 जुलाई के लिए जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, जाम से बचने को अपनाएं ये रास्ते

Mon, 21 Jul 2025 05:40 PM IST
आकाश दुबे पीटीआई, दिल्ली

सार

सुरक्षित यात्रा के लिए केशव चौक गोलचक्कर से युधिष्ठिर सेतु (आईएसबीटी) तक जीटी रोड का बायां मार्ग 21 जुलाई को सुबह 8 बजे से 23 जुलाई को सुबह 8 बजे तक वाहनों की आवाजाही के लिए बंद रहेगा। इसी तरह कुछ अन्य रास्तों पर भी पाबंदी लागू रहेगी। पढ़ें पूरी एडवाइजरी-
विज्ञापन
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली यातायात पुलिस ने सोमवार को कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़ियों की भीड़ को देखते हुए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। जिसमें 23 जुलाई की सुबह आठ बजे तक राष्ट्रीय राजधानी में कई प्रमुख मार्गों को बंद रखने की घोषणा की है। 

विज्ञापन


दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एक एक्स पोस्ट में कहा कि कांवड़ियों की सुरक्षित यात्रा के लिए केशव चौक गोलचक्कर से युधिष्ठिर सेतु (आईएसबीटी) तक जीटी रोड का बायां मार्ग 21 जुलाई को सुबह 8 बजे से 23 जुलाई को सुबह 8 बजे तक वाहनों की आवाजाही के लिए बंद रहेगा।

यह हैं वैकल्पिक मार्ग

- एसडीएन मार्ग से आईएसबीटी की ओर जाने वाले यातायात के लिए, मौजपुर की ओर जाने वाले केशव चौक अंडरपास का उपयोग कर सकते हैं या आईएसबीटी के लिए श्याम चौक से स्वामी दयानंद मार्ग, विकास मार्ग या मास्टर प्लान रोड की ओर यू-टर्न लिया जा सकता है।

- सीलमपुर, टी-पॉइंट से यातायात के लिए, रोड नंबर 66 का उपयोग वजीराबाद रोड की ओर किया जा सकता है।

- धरमपुरा टी-पॉइंट से यातायात के लिए, यातायात रोड नंबर 66 से वजीराबाद रोड या केशव चौक अंडरपास से विकास मार्ग की ओर जा सकता है।

- पुराने लोहे के पुल से जीटी रोड की ओर जाने वाले यातायात के लिए, कैलाश नगर, गांधी नगर की ओर जाने वाले पुस्ता रोड का उपयोग किया जा सकता है।

- शास्त्री पार्क पुस्ता रोड से यातायात के लिए, शास्त्री पार्क से रोड नंबर 66 तक या केशव चौक अंडरपास से विकास मार्ग की ओर जाने वाले जीटी रोड का इस्तेमाल किया जा सकता है।

- खजूरी चौक से जीटी रोड की ओर यातायात नियंत्रित किया जाएगा और आईएसबीटी के लिए वजीराबाद रोड पर डायवर्ट किया जाएगा।
 

ये अन्य रास्ते भी 23 जुलाई सुबह आठ बजे तक रहेंगे बंद

1. अप्सरा बॉर्डर से शाहदरा तक जीटी रोड बंद रहेगी
2. सीमापुरी से अप्सरा बॉर्डर
3. आनंद विहार से अप्सरा बॉर्डर
4. जीटी रोड से विवेक विहार अंडरपास
5. स्वामी दयानंद मार्ग से केशव चौक (जीटी रोड की ओर) तक यातायात बंद 
6. पुस्ता रोड से शास्त्री पार्क तक यातायात बंद 
विज्ञापन

वैकल्पिक मार्ग
- सीमापुरी से अप्सरा बॉर्डर तक यातायात के लिए रोड नंबर 56 की ओर अंडरपास का उपयोग करें।
- आनंद विहार से अप्सरा बॉर्डर तक जाने के लिए सीमापुरी की ओर जाने वाले अंडरपास का उपयोग करें।
- जीटी रोड से विवेक विहार जाने के लिए अप्सरा बॉर्डर मार्ग और फिर रोड नंबर 56 का प्रयाग करें।
- स्वामी दयानंद मार्ग पर यातायात के लिए विकास मार्ग या एनएच-9 का उपयोग करें।
- पुस्ता रोड पर यातायात के लिए एनएच-9 या रिंग रोड का उपयोग करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें