पुलिस ने कहा कि कांवड़ियों के सुरक्षित मार्ग के लिए केशव चौक गोल चक्कर से युधिष्ठिर सेतु (आईएसबीटी) तक जीटी रोड का बायां मार्ग सोमवार सुबह 8 बजे से 23 जुलाई सुबह 8 बजे तक वाहनों के लिए बंद रहेगा।
दिल्ली यातायात पुलिस ने एडवाइजरी जारी करते हुए कई प्रमुख मार्गों को 23 जुलाई सुबह 8 बजे तक बंद कर दिया है। पुलिस ने कांवड़ यात्रा के अंतिम चरण में आने वाली भक्तों की भीड़ के मद्देनजर यह फैसला किया।
विज्ञापन
पुलिस ने कहा कि कांवड़ियों के सुरक्षित मार्ग के लिए केशव चौक गोल चक्कर से युधिष्ठिर सेतु (आईएसबीटी) तक जीटी रोड का बायां मार्ग सोमवार सुबह 8 बजे से 23 जुलाई सुबह 8 बजे तक वाहनों के लिए बंद रहेगा। इसके अलावा अप्सरा बॉर्डर से शाहदरा तक जीटी रोड, सीमापुरी से अप्सरा सीमा और आनंद विहार से अप्सरा सीमा सहित कई प्रमुख मार्ग भी बंद रहेंगे। जीटी रोड से विवेक विहार अंडरपास तक का रास्ता बंद रहेगा। पुश्ता रोड से शास्त्री पार्क तक जाना भी संभव नहीं होगा।
यातायात पुलिस ने लोगों को वैकल्पिक मार्गों से जाने की सलाह दी है। कहा कि स्वामी दयानंद मार्ग पर आईएसबीटी की ओर जाने वालों को या तो केशव चौक अंडरपास से मौजपुर जाना चाहिए, या श्याम चौक पर यू-टर्न लेना चाहिए। सीलमपुर टी-पॉइंट से वाहनों को वजीराबाद रोड के लिए रोड नंबर 66 का उपयोग करना चाहिए। पुराने लोहे के पुल से जीटी रोड की ओर जाने वाले यातायात को कैलाश नगर के रास्ते पुस्ता रोड कॉरिडोर पर भेजा जा रहा है। लोगों से यात्रा की योजना पहले से बनाने का आग्रह किया है। कहा, कांवड़ यात्रा के दौरान डायवर्जन का पालन करें।