अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल (आरएमएल) में नर्सिंग सेवाओं की जिम्मेदारी में बदलाव किया गया है। अस्पताल प्रशासन ने कांता सागर को नर्सिंग सुपरिटेंडेंट का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। कांता मौजूदा असिस्टेंट नर्सिंग सुपरिटेंडेंट पद के वरिष्ठता सूची में सबसे ऊपर हैं। अस्पताल के जारी आदेश के अनुसार, यह फैसला असिस्टेंट नर्सिंग सुपरिटेंडेंट उर्मिल जायसवाल के 31 मार्च को सेवानिवृत्त होने के बाद लिया गया। अस्पताल प्रशासन कहा है कि यह व्यवस्था अस्थायी है और स्थायी नियुक्ति तक कांता सागर ही पद का कार्यभार संभालेंगी। नई जिम्मेदारी के तहत कांता सागर को नर्सिंग स्टाफ का प्रबंधन, कार्यों का समन्वय और प्रशासनिक जिम्मेदारियां दी गई है।