फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज: नशे में धुत रिश्तेदार ने लग्न समारोह में की हर्ष फायरिंग, महिला और युवती को लगी गोली; दोनों गंभीर

Mon, 16 Nov 2026 02:55 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, कन्नौज

सार

घटना के बाद समारोह में अफरा-तफरी मच गई। परिजन दोनों को आनन-फानन सौ शैय्या अस्पताल छिबरामऊ लेकर पहुंचे। यहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने दोनों को राजकीय मेडिकल कॉलेज तिर्वा कर दिया।
विज्ञापन
घायल महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लगुन समारोह में शराब के नशे में धुत एक रिश्तेदार ने तमंचे से हर्ष फायरिंग कर दी। गोली लगने से रिश्तेदारी में आई महिला और 19 वर्षीय युवती घायल हो गईं। घटना के बाद समारोह में अफरा-तफरी मच गई। परिजन दोनों को आनन-फानन सौ शैय्या अस्पताल छिबरामऊ लेकर पहुंचे। यहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने दोनों को राजकीय मेडिकल कॉलेज तिर्वा कर दिया।

विज्ञापन


मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव सासापुर निवासी उमाशंकर प्रजापति के पुत्र गौरव की शादी सौरिख क्षेत्र के गांव कुठिला वीरपुर निवासी रामसरन प्रजापति की बेटी अर्चना के साथ तय हुई है। सोमवार को गौरव की लगुन का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसमें शामिल होने के लिए रिश्तेदार भी पहुंचे थे।

कार्यक्रम में गौरव की भांजी बेबी (19) पुत्री इंदल सिंह प्रजापति निवासी मीरपुर गुजराती थाना ऐलाऊ, जिला मैनपुरी और रंजना (35) पत्नी सर्वेंद्र प्रजापति निवासी सुदामा नगला, पोस्ट नवीगंज, जिला मैनपुरी भी शामिल होने आई थीं।
विज्ञापन


परिजनों के मुताबिक, समारोह के दौरान मैनपुरी जिले के बेवर थाना क्षेत्र के गांव महमूदिया निवासी रिश्तेदार राजीव पुत्र तिलक सिंह शराब के नशे में तमंचे से हर्ष फायरिंग करने लगा। इसी दौरान तमंचे से चली गोली वहां मौजूद रंजना और बेबी को लग गई। गोली लगते ही दोनों खून से लथपथ होकर गिर पड़ीं। अचानक हुई घटना से समारोह में चीख-पुकार मच गई और खुशियों का माहौल मातम में बदल गया।

परिजन और अन्य रिश्तेदार दोनों घायलों को लेकर तत्काल सौ शैय्या अस्पताल छिबरामऊ पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज तिर्वा रेफर कर दिया। घटना में तमंचे से हर्ष फायरिंग किए जाने की बात सामने आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें