फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanjhawala Case: उस रात की पूरी कहानी सहेली की जुबानी, पढ़ें आखिर क्यों नहीं की उसने हादसे के बाद लड़की की मदद

Tue, 03 Jan 2023 10:04 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सहेली ने बताया कि मृतका से 15 दिन पहले ही उसकी दोस्ती हुई थी। मेलजोल बढ़ने पर उसने 31 दिसंबर की रात उसके साथ पार्टी में जाने का फैसला किया था। 
विज्ञापन
Kanjhawala Case - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुल्तानपुरी मामले में मृतका की सहेली ने पुलिस को दिए बयान में बड़ा खुलासा किया है। उसने बताया है कि कार से टकराने से पहले उनकी स्कूटी ट्रक से टकराते टकराते बची थी। उसने दावा किया कि घटना के समय मृतका ने काफी शराब पी रखी थी। वह होश में नहीं थी। घर आने के दौरान वह स्कूटी चला रही थी। उसने बताया कि ट्रक से टकराने के दौरान किसी तरह से हादसे को टाल दिया था।

विज्ञापन

सहेली की मानें तो घटना के समय कार सामने से आ रही थी और सामने से टक्कर होने के बाद मृतका कार के नीचे फंस गई। उसे चोट नहीं लगी थी। कार पर काला शीशा चढ़ा हुआ था। वह कार के अंदर कुछ देख नहीं पाई। अपने बयान में उसने दावा किया कि कार में कोई संगीत नहीं बज रहा था। आरोपियों को पूरी जानकारी थी कि उनकी गाड़ी के नीचे एक लड़की फंस गई है। उसने बताया कि कार चालक ने जानबूझकर स्कूटी में टक्कर मारी थी।

पुलिस सूत्रों का कहना है कि उसने बताया कि घटना के बाद वह काफी डर गई थी और उसे समझ में नहीं आ रहा था कि क्या करे। उसे इस बात का डर था कि इस मामले में वह फंस न जाए। इस डर से वह अपनी सहेली की मदद नहीं कर पाई। उस समय उसे ठीक लगा कि वह अपने घर चली जाए। घर पहुंचने के बाद उसने अपनी नानी और मां को घटना के बारे में बताया था। गाड़ी में बैठे आरोपियों ने जान बूझकर उसकी सहेली को इतने किलोमीटर तक घसीटा।
विज्ञापन

उसने बताया कि मृतका से 15 दिन पहले ही उसकी दोस्ती हुई थी। मेलजोल बढ़ने पर उसने 31 दिसंबर की रात उसके साथ पार्टी में जाने का फैसला किया था। उस पार्टी में आने वाले लोगों में सिर्फ मृतका को पहचानती थी। पार्टी के दौरान मृतका की अपने पुरुष मित्र के साथ किसी बात पर लड़ाई हो गई थी, उससे नाराज होने के बाद उसने तुरंत वहां से घर निकलने का फैसला किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें