फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्हैया नहीं दे सकता अलीगढ़ और इलाहाबाद में भाषण, माहौल खराब होने का खतरा

Sun, 03 Apr 2016 09:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कन्हैया क‌ुमार
विज्ञापन
जेएनयू छात्रसंघ अध्यक्ष और देशद्रोह के आरोपी कन्हैया कुमार का दूसरी बार यूपी दौरा रद्द हो गया है। सुरक्षा कारणों के चलते यूपी पुलिस और अलीगढ़ मुस्लिम विवि प्रबंधन ने कार्यक्रम की इजाजत नही दी।
विज्ञापन


खादरी ने अमर उजाला को बताया कि जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार को अलीगढ़ मुस्लिम विवि और इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में सभा करने की अनुमति देने से दोनों विश्वविद्यालयों ने इंकार कर दिया।

क्योंकि कन्हैया के भाषण से विश्वविद्यालय कैंपस का माहौल खराब होने का खतरा था। हालांकि विश्वविद्यालयों ने अपने अनुमति रद्द करने में सुरक्षा कारणों का हवाला दिया है।
विज्ञापन


सोशल मीडिया में लगातार मिल रही धमकी और कई जगह हमले की कोशिश के चलते अलीगढ़ मुस्लिम विवि ने कार्यक्रम करने की अनुमति नहीं दी। वहीं इलाहाबाद यूनिवर्सिटी ने भी हामी नहीं भरी है।

खादरी के मुताबिक, यूपी पुलिस से भी सुरक्षा कारणों के चलते अनुमति नहीं मिली। खादरी के मुताबिक, अब उत्तर प्रदेश  की बजाय एफटीआईआई से विक्टिम ज्वाइंट एक्शन मुहिम की शुरुआत की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें