संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ की अंडर-16 लीग में यंग क्रिकेटर्स सीसी ने आरआर जीएमकेएचएएनए अंडर-16 के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया। रघुबीर मॉडर्न मैदान पर खेले गए मुकाबले में यंग क्रिकेटर्स ने 22.5 ओवर में बिना विकेट गंवाए 131 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज कनव खन्ना ने 61 गेंदों में नाबाद 79 रन की पारी खेली, जिसमें 17 चौके और एक छक्का शामिल रहा। कप्तान रियांश यादव ने 77 गेंदों में नाबाद 35 रन बनाए। दोनों ने पहले विकेट के लिए 131 रन की साझेदारी की। इससे पहले आरआर अंडर-16 के कप्तान आयुष्मान एन. अधिकारी ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। अर्शित सिंह ने छह ओवर में 23, नित्या जैन ने छह ओवर में 30, अंश दाबस ने छह ओवर में 33 और दीपांश बंसिवाल ने पांच ओवर में 33 रन दिए, लेकिन कोई भी गेंदबाज विकेट नहीं ले सका।