फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड यात्रियों को जाने से पूर्व कराना होगा थाने में रजिस्ट्रेशन

Fri, 31 Jul 2015 06:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
एक अगस्त से शुरू हो रही कांवड यात्रा को लेकर पुलिस की तैयारी शुरू हो गई है। यात्रा पर जाने से पहले ही संबंधित थानों व पुलिस चौकियों में अपना रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन


फिरोजपुर झिरका सदर थाना प्रभारी अशोक कुमार दहिया ने बताया कि  कांवडियों की सुरक्षा के मद्देनजर मेवात पुलिस ने यह कदम उठाया है।

थाना प्रभारी ने बताया कि कांवड़ियों की सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस द्वारा यात्रा पर जाने वाले लोगों से फोटो, पहचान पत्र, आधार कार्ड व मोबाइल नंबर लिया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि अभी तक सदर थाना व सिटी पुलिस में 200 से अधिक कांवडियों का रजिस्ट्रेशन किया है।

पुलिस कप्तान के आदेश पर गुड़गांव-अलवर मार्ग से गुजरने वाले कांवडियों के लिए पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए हैं। इसके साथ पुलिस पीसीआर व होमगार्डों की भी तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें