एक अगस्त से शुरू हो रही कांवड यात्रा को लेकर पुलिस की तैयारी शुरू हो गई है। यात्रा पर जाने से पहले ही संबंधित थानों व पुलिस चौकियों में अपना रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होगा।
फिरोजपुर झिरका सदर थाना प्रभारी अशोक कुमार दहिया ने बताया कि कांवडियों की सुरक्षा के मद्देनजर मेवात पुलिस ने यह कदम उठाया है।
थाना प्रभारी ने बताया कि कांवड़ियों की सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस द्वारा यात्रा पर जाने वाले लोगों से फोटो, पहचान पत्र, आधार कार्ड व मोबाइल नंबर लिया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि अभी तक सदर थाना व सिटी पुलिस में 200 से अधिक कांवडियों का रजिस्ट्रेशन किया है।
पुलिस कप्तान के आदेश पर गुड़गांव-अलवर मार्ग से गुजरने वाले कांवडियों के लिए पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए हैं। इसके साथ पुलिस पीसीआर व होमगार्डों की भी तैनाती की जाएगी।