फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दक्षिण दिल्ली नगर निगम की महापौर बनेंगी दिल्ली देहात की कमलजीत सहरावत

Fri, 12 May 2017 09:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कमलजीत सहरावत
विज्ञापन
तीनों नगर निगम के चुनाव में सबसे अधिक मतों से जीती दिल्ली देहात की कमलजीत सहरावत दक्षिण दिल्ली नगर निगम की महापौर बनेगी। उन्होंने दलबल के बीच शुक्रवार को महापौर पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल कर दिया। उसके सामने किसी भी विपक्षी दल के पार्षद ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया। 
विज्ञापन


इसके चलते नगर निगम की 19 मई को होने वाली सदन की बैठक में वह निर्विरोध चुनी जाएगी। वहीं भाजपा के कैलाश सांकला उपमहापौर बनेंगे। जबकि स्थायी समिति के छह सदस्यों के लिए तीनों दलों के सात पार्षदों ने नामांकन पत्र दाखिल किए है। इस तरह समिति के आधा दर्जन सदस्यों  के चुनाव में तीनों प्रमुख दलों के बीच घमासान होगा।      

भाजपा ने महापौर पद पर द्वारका बी 38 वार्ड की पार्षद निर्वाचित कमलजीत सहरावत का नामांकन पत्र दाखिल कराया, जबकि पंजाबी बाग 2 वार्ड के पार्षद कैलाश सांकला का उपमहापौर पद के लिए नामांकन भरवाया। सदन से चुने जाने वाले स्थायी समिति के छह सदस्यों के लिए भाजपा के भूपेंद्र गुप्ता, शिखा राय, नंदिनी शर्मा, तुलसी जोशी और पूर्वा सांकला ने नामांकन पत्र दाखिल किए, जबकि कांग्रेस के अभिषेक दत्त और आम आदमी पार्टी के अशोक कुमार ने नामांकन पत्र जमा किया।   
विज्ञापन

   
दक्षिण दिल्ली नगर निगम की दलीय स्थिति के अनुसार स्थायी समिति के सदस्य पद पर भाजपा के चार और आम आदमी पार्टी के एक मात्र सदस्य की जीत सुनिश्चित है। समिति के छटे सदस्य के चुनाव में भाजपा एवं कांग्रेस के उम्मीदवारों के बीच टक्कर होगी।  
    
उधर भाजपा ने भूपेंद्र गुप्ता को स्थायी समिति का अध्यक्ष बनाने का निर्णय लिया है। वह दूसरी बार निगम पार्षद बने हैं। वहीं नंदिनी शर्मा समिति की उपाध्यक्ष बनेगी। भाजपा ने सदन का नेता पद शिखा राय को सौंपा है।      
   
दक्षिण दिल्ली नगर निगम के महापौर पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद कमलजीत सहरावत ने ऐलान किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास के मंत्र और सबका साथ सबका विकास की भावना के साथ काम करेंगे। उनकी कोशिश होगी कि किसी भी व्यक्ति को अपने काम के लिए बार-बार न आना पड़े और वह समाधान लेकर जाए। 

इलाके का विकास करने और समस्याओं का समाधान करने के लिए रोड मैप तैयार करेंगे। दिल्ली के विकास के लिए दिल्ली सरकार के साथ तालमेल रखा जाएगा। इस मामले में उन्होंने उम्मीद व्यक्त की कि दिल्ली सरकार भी अपना कर्तव्य निभाएगी और नगर निगम की अपेक्षा के अनुरूप राशि जारी करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें