फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: मुंह के बल गड्ढे में गिरे थे कमल, पोस्टमॉर्टम में दम घुटने से मौत की पुष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
जनकपुरी हादसा...
विज्ञापन

-सीने पर दबाव और सांस रुकने से मौत, बाइक के नीचे दबने और मिट्टी से मुंह ढंकने की बात सामने आई
अमर उजाला ब्यूरो


नई दिल्ली। सीने पर दबाव पड़ने और सांस रुकने के कारण 25 वर्षीय कमल ध्यानी की जान गई थी। यह जानकारी शुुरुआती पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई है। बता दें कि जनकपुरी में दिल्ली जल बोर्ड द्वारा खोदे गए खुले गड्ढे में बाइक समेत कमल ध्यानी गिर गए थे। डॉक्टरों ने प्राथमिक रिपोर्ट में युवक की मौत का कारण ट्रॉमैटिक एस्फिक्सिया बताया है, जिसका अर्थ है सीने पर दबाव पड़ने और सांस रुकने से हुई मौत।
विज्ञापन

हालांकि रिपोर्ट में मौत के सटीक समय का उल्लेख नहीं है। डॉक्टरों के अनुसार, हादसे के बाद कमल गड्ढे में पेट के बल गिरे थे। गड्ढे की गीली मिट्टी से उनके मुंह और नांक बंद हो गए, जिससे ऑक्सीजन की आपूर्ति बाधित हो गई। इतना ही नहीं उनकी बाइक भी उन्हीं के ऊपर गिरी थी। इससे भी सीने पर भारी दबाव पड़ा। रिपोर्ट में फिलहाल मौत के तरीके को दुर्घटनावश माना गया है, जबकि पूरे घटनाक्रम को लेकर अंतिम निष्कर्ष विस्तृत जांच के बाद ही सामने आएगा। रिपोर्ट में मृतक की दाहिनी जांघ और पैर पर मिले जलने के निशानों को लेकर भी अहम जानकारी दी गई है। चिकित्सकों के अनुसार, ये निशान पोस्टमार्टम बर्न हो सकते हैं, जो मौत के बाद लंबे समय तक बाइक के साइलेंसर के संपर्क में रहने से बने। इससे संकेत मिलता है कि हादसे के बाद कमल कुछ समय तक उसी अवस्था में गड्ढे में पड़े रहे। गौरतलब है कि यह हादसा बृहस्पतिवार देर रात उस समय हुआ था, जब कमल ध्यानी अपनी बाइक से जोगिंदर सिंह मार्ग होते हुए अपने घर लौट रहे थे। मौके पर न तो किसी तरह की बैरिकेडिंग थी और न ही चेतावनी संकेत लगाए गए थे। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि पोस्टमॉर्टम की विस्तृत रिपोर्ट और अन्य तकनीकी जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें