फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भैंसों को ले जा रहे तीन लोगों को पीटने के आरोप में मेनका गांधी के NGO का एक सदस्य गिरफ्तार

Mon, 24 Apr 2017 05:08 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
भैंस ले जाते शख्स की हुई प‌िटाई - फोटो : सोशल मीड‌िया
विज्ञापन
दिल्ली में शनिवार को ट्रक में भैंस ले जाते तीन लोगों को पीटने वाले कथित गोरक्षकों में से एक आरोपी शशांक शर्मा को दिल्ली पुलिस ने सोमवार को रोहिणी से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


गिरफ्तार किए गए शशांक शर्मा का दावा है कि वो गोरक्षक नहीं एनजीओ पीएफए का सदस्य है। मालूम हो‌ कि एनजीओ पीएफए केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी की एनजीओ है।

शशांक और उसके साथियों ने शनिवार की रात करीब 11:45 बजे हरियाणा के पटौदी से दिल्ली के गाजीपुर ले जा रहे भैंसों से भरा मिनी ट्रक रोक दिया था और फिर उसमें सवार ‌तीन लोगों को बुरी तरह पीटा था।
विज्ञापन


पीड़ित ईशान का दावा है कि आरोपियों ने उन्हें पीटना शुरु कर दिया और उनके मोबाइल व पैसे भी छीन लिए। उन लोगों ने बार-बार बताने की कोशिश की कि वह रोज की तरह ही भैंसों को वैध तरीके से ले जा रहे हैं। ईशान ने बताया कि उसे पीटने वाले किसी एनजीओ के थे। पुलिस ने हमारी मदद की और हमें अस्पताल ले गई।

पशु तस्करी का आरोप लगाकर भैंस ले जा रहे लोगों से मारपीट

तीन युवकों की प‌‌िटाई - फोटो : सोशल मीड‌िया
दिल्ली के कालका जी इलाके में पशु तस्करी का आरोप लगाकर पशु कारोबारियों को पीटने का मामला सामने आया है। आरोप पशुओं के लिए काम करने वाली एनजीओ पीपल्स फॉर एनिमल (पीएफए) के कार्यकर्ताओं पर लगा है। 

हालांकि, पीएफए ने इस बात से इंकार किया है। वहीं पुलिस ने घायलों को एम्स में भर्ती कराया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से दी गयी शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने घटना में गो रक्षक दल की संलिप्तता से इंकार किया है। 

दिल्ली पुलिस के अनुसार शनिवार रात करीब साढ़े 11 बजे पुलिस को एनजीओ पीएफए की ओर से एक टैंपो पर काफी संख्या में मवेशियों को अवैध रूप से लेकर जाने की शिकायत मिली थी। लेकिन जब पुलिस कालकाजी मंदिर के पास पहुंची तो वहां पुलिस को टैंपो चालक समेत तीन लोग जख्मी हालत में मिले।
विज्ञापन

टैंपो में एक दर्जन मवेशी लदे थे

पीड़‌ित ईशान - फोटो : ani
साथ ही एक टैंपो में एक दर्जन मवेशी लदे थे। जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया। पुलिस ने जख्मी लोगों को इलाज के लिए एम्स ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया।

घायलों की पहचान पटौदी गुरुग्राम निवासी रिजवान (25), कामिल(25) और मथुरा निवासी आशु (28) के रूप में हुई। जांच में पता चला कि वह वैध कागजात के साथ मवेशियों को लेकर गाजीपुर के स्लेटर हाउस ले जा रहे थे। पुलिस के अनुसार पीएफए के कार्यकर्ताओं के द्वारा इनके खिलाफ पशु क्रूरता की शिकायत दर्ज की गयी है। 

उनके मुताबिक पीएफए के एक कार्यकर्ता ने टैंपो पर लदे हुए पशु देखे जो काफी दयनीय स्थिति में थे। इसकी शिकायत उन लोगों ने पुलिस से कर दी। लेकिन कालका जी मंदिर के पास पीएफए के स्टीकर लगाकर कार से आए लोगों ने इनके साथ मारपीट की है। उधर केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने इन कार्यकर्ताओं का पीएफए के कार्यकर्ता होने से इंकार किया है। 

पुलिस ने पीएफए की शिकायत पर पशु क्रूरता का मामला दर्ज किया है। वहीं टैंपो चालक रिजवान की शिकायत पर मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें