सीआईए मानेसर प्रभारी सब इंस्पेक्टर ललित कुमार की टीम ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को सोमवार को इंडेन गैस गोदाम सेक्टर-37 के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान दीपक निवासी गांव जठेड़ी सोनीपत व मनोज उर्फ सिंगर गुरु हरियाणवी के रूप में हुई है। दीपक उर्फ काच्चा निवासी गांव जठेड़ी सोनीपत 12वीं तक शिक्षित है, जबकि मनोज उर्फ गुरु हरियाणवी शिव नगर हिसार का रहने वाला है और उसने आठवीं तक पढ़ाई की है।
पांच साल का था कंपनी से करार
आरोपियों ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि मनोज उर्फ गुरु एक हरियाणवी सिंगर है। जिसका जैम्स ट्यूंस म्यूजिक कंपनी के साथ पांच साल का करार हुआ था। जिसके तहत इसको कंपनी की तरफ से कहा गया था कि कंपनी साल में उसके 10-12 गाने निकालेगी और इसके प्रोग्राम भी करवाएगी, लेकिन म्यूजिक कंपनी ने ऐसा नहीं किया। जिस कारण मनोज उर्फ गुरु ने अपने साथी आरोपी दीपक उर्फ काच्चा के साथ मिलकर म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर को करार तोड़ने के लिए कहा और करार नहीं तोड़ने पर जान से मारने की धमकी दी।