फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rain Forecast: दिल्ली में 45°C के पार तापमान; भीषण गर्मी से आज मिलेगी राहत, पढ़ें पूरा पूर्वानुमान

Sun, 24 May 2026 09:50 PM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली

सार

मौसम विभाग ने 25 मई को हल्की बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। 26 और 27 मई को एक बार फिर मौसम करवट लेगा। विस्तार से पढ़ें पूरी खबर-
विज्ञापन
दिल्ली एनसीआर में बदलने वाला है मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में कई दिनों से लू व गर्मी का प्रकोप झेल रहे लोगों को सोमवार को राहत मिलने की संभावना है। मौसम विभाग ने 25 मई की दोपहर से शाम के बीच कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी, धूल भरी आंधी और गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने की भविष्यवाणी की है। ऐसे में मौसम विभाग ने बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, 26 और 27 मई को एक बार फिर मौसम करवट लेगा। लोगों को भीषण गर्मी और लू का सामना करना पड़ेगा।

विज्ञापन

मौसम विभाग ने इन दो दिन भीषण गर्मी व लू का यलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही, मौसम विभाग की भविष्यवाणी है कि एक नया पश्चिमी विक्षोभ 28 मई से उत्तर-पश्चिमी भारत को प्रभावित कर सकता है। इसका असर 28, 29 और 30 मई को देखने को मिलेगा। इस दौरान आसमान आंशिक रूप से बादल वाला रहेगा और शाम या रात में हल्की बारिश होगी। यही नहीं, गरज-चमक और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

इससे तापमान में गिरावट आने के आसार हैं। दूसरी ओर, रविवार को आसमान से बरसती आग और भीषण गर्मी के बीच दिल्लीवासियों का हाल बेहाल रहा। दिनभर लू के थपेड़े लगे। ज्यादातर इलाकों में दिन का तापमान 44 या 45 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया। ऐसे में लगातार नौंवे दिन पारा 40 के ऊपर रहा। साथ ही, अधिकतम तापमान 43.6 और न्यूनतम तापमान 28.7 डिग्री दर्ज हुआ। दिल्ली में अधिकतम आर्द्रता 52 प्रतिशत और न्यूनतम आर्द्रता 16 प्रतिशत रही।

गाजियाबाद में शुक्रवार तक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के संकेत
गाजियाबाद जिले में जारी भीषण गर्मी से हल्की राहत मिलने के आसार हैं। मौसम वैज्ञानिक डॉ. श्वेता सिंह के अनुसार, शुक्रवार तक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के संकेत हैं। इसके प्रभाव से हल्की बूंदाबांदी होने और पुरवाई हवा चलने की संभावना है। इससे तापमान में चार से पांच डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज होने की संभावना है। हालांकि, बृहस्पतिवार तक लोगों को तेज गर्मी और लू का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

रविवार को भी गर्मी ने लोगों को बेहाल रखा। सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाओं का असर दिखना शुरू हो गया था। सार्वजनिक अवकाश होने के बावजूद अधिकांश लोग दिनभर घरों में दुबके रहे। दोपहर के समय शहर की सड़कें लगभग सूनी नजर आईं। इस दौरान अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस रहा। शनिवार को हुई बूंदाबादी के बाद उमस में भी बढ़ोतरी महसूस की गई। मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर के समय अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और धूप से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें