फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

100 नई क्लस्टर बसों को हरी झंडी, बस में हाइड्रॉलिक लिफ्ट, पैनिक बटन सहित कई सुविधाएं

Wed, 11 Dec 2019 01:39 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
क्लस्टर बस - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

आधुनिक सुविधाओं से युक्त 100 नई क्लस्टर बसों को परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने राजघाट डिपो से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अक्तूबर से अब तक 429 बसें सड़कों पर उतारी जा चुकी हैं।

विज्ञापन


परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा कि दिल्ली वासियों के लिए यह खुशखबरी है कि 100 नई बसें सड़कों पर उतारी गई हैं। इसमें सीसीटीवी कैमरे, जीपीएस, पैनिक बटन और हूटर सहित तमाम सुविधाएं हैं। उन्होंने बताया कि बसों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए मार्शल तैनात हैं। इससे परिवहन व्यवस्था और सुदृढ़ होगी। बसों में दिव्यांगों के लिए हाइड्रॉलिक लिफ्ट और व्हील चेयर हैं।

इन रूटों पर दौड़ेंगी
उत्तम नगर से एयरपोर्ट टर्मिनल-2    :    20 बसें
आईजीआई एयरपोर्ट से इंद्रलोक मेट्रो स्टेशन    :    20 बसें
तिलक नगर से दोराला बॉर्डर    :    16 बसें
लुमपुरा बॉर्डर से पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन    :    19 बसें
नरेला टर्मिनल से दिल्ली सचिवालय    :    10 बसें
होलाम्बी कलां जेजे कॉलोनी से शिवाजी स्टेडियम    :    8 बसें 
केतवाड़ा गांव से ओल्ड दिल्ली रेलवे स्टेशन    : 7 बसें 

जनवरी से शामिल होंगी डीटीसी के बेड़े में बसें
दिल्ली परिवहन निगम ने 300 इलेक्ट्रिक बसों के टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी है। ये क्लस्टर की 100 बसों के अलावा हैं। इसके अलावा जनवरी 2020 में डीटीसी की 60, फरवरी में 104, मार्च में 130, अप्रैल में 160, जबकि मई में 196 बसें सड़कों पर उतारी जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें