निर्माता लीना मणिमेकलाई की मुश्किलें बढ़ गई हैं। दिल्ली कोर्ट ने उन्हें हिंदू देवी काली को सिगरेट पीते हुए चित्रित करने के मामले में समन जारी कर जवाब-तलब किया है। कोर्ट ने मामले की सुनवाई 6 अगस्त तय की है।
अदालत ने फिल्म निर्माता लीना मणिमेकलाई को हिंदू देवी काली को सिगरेट पीते हुए चित्रित करने के मामले में समन जारी कर जवाब-तलब किया है। दायर याचिका में उनके खिलाफ धार्मिक भावनाओं को आहत करने पर कार्रवाई और इस प्रकार के पोस्ट करने पर रोक लगाने की मांग की गई है।
विज्ञापन
तीस हजारी अदालत स्थित न्यायाधीश अभिषेक कुमार ने कहा कि प्रतिवादियों को उनके खिलाफ कोई आदेश पारित करने से पहले सुनवाई की जरूरत है। अदालत ने मामले की सुनवाई 6 अगस्त तय की है।
अदालत ने सर्वोच्च न्यायालय के फैसले का हवाला देते हुए कहा कि असाधारण परिस्थितियों में एकतरफा अंतरिम निषेधाज्ञा दी जानी चाहिए। ऐसे में उनकी राय है कि प्रतिवादी को उनके खिलाफ कोई आदेश पारित करने से पहले सुना जाना चाहिए।