फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव दुष्कर्म मामला: पीड़िता ने कहा- कोर्ट का निर्णय उसके परिवार के लिए काल, फैसले को देगी चुनौती

Thu, 25 Dec 2025 12:31 AM IST
आकाश दुबे एएनआई, दिल्ली

सार

बुधवार शाम को पीड़िता ने कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की। मुलाकात के बाद पीड़िता ने कहा कि उन्होंने आश्वासन दिया है कि हम आपको न्याय दिलाएंगे।
विज्ञापन
उन्नाव दुष्कर्म केस - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उन्नाव दुष्कर्म मामले की पीड़िता ने बुधवार को कहा कि दिल्ली हाईकोर्ट का निर्णय उसके परिवार के लिए "काल" है। पीड़िता ने कहा कि वह फैसले के खिलाफ सर्वोच्च न्यायालय जाएगी।

विज्ञापन


पीड़िता ने कहा, "यह देश का पहला ऑर्डर है कि रेप केस में सज़ा पर रोक लगा दी गई और जमानत दे दी गई। देश की सभी बेटियां अब डरी हुई हैं कि उनके साथ रेप होगा और अपराधी बच जाएंगे। उसे हमसे पांच किमी दूर रहने का ऑर्डर देकर उन्होंने हमें हमारे घरों में कैद कर दिया है। मुझे सुप्रीम कोर्ट पर भरोसा है कि वह हमें न्याय देगी।"
 

बता दें कि दिल्ली हाईकोर्ट ने मंगलवार को 2017 के उन्नाव दुष्कर्म मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे पूर्व भाजपा नेता कुलदीप सिंह सेंगर की सजा को अपील लंबित रहने तक निलंबित कर दिया और दिल्ली में रहने समेत कई सख्त शर्तों के साथ जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया है। 

इससे पहले मंगलवार की देर शाम पीड़िता ने मामले में आरोपी कुलदीप सिंह सेंगर की सजा निलंबित करने और जमानत देने के कोर्ट के फैसले के खिलाफ अपनी मां और महिला एक्टिविस्ट योगिता भयाना के साथ दिल्ली में इंडिया गेट पर प्रदर्शन किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें