फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: ज्योति ने मिस यूनिवर्स तक लहराया परचम, 5 साल में जीते कई फिटनेस के खिताब

विज्ञापन
विज्ञापन
पहली बार में दिल्ली स्टेट प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल
विज्ञापन

काजल कुमारी
नई दिल्ली। चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर जहां देशभर में नारी शक्ति की पूजा की जा रही है, वहीं राजधानी दिल्ली की महिला खेल जगत में अपनी मेहनत और जुनून से नया इतिहास रच रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है प्रीतमपुरा 28 वर्षीय ज्योति पाल की, जिन्होंने 2020 में अपने प्रतिस्पर्धी सफर की शुरुआत करते हुए पहली बार में दिल्ली स्टेट प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल किया और फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।
विज्ञापन


निजी क्षेत्र में जन संपर्क विभाग में कार्यरत ज्योति ने 2024 में राष्ट्रीय स्तर की मिस इंडिया प्रतियोगिता में महिला बिकिनी कैटेगरी में दूसरा स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। इसके साथ ही राज्य स्तर पर भी उन्होंने स्वर्ण पदक जीता। इसके बाद मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में तीसरा स्थान हासिल कर उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी अपनी पहचान बनाई। साल 2025 में ज्योति ने एक बार फिर राज्य और राष्ट्रीय चैंपियनशिप में हिस्सा लेते हुए मिस दिल्ली आईबीबीएफएफ और मिस इंडिया आईबीबीएफएफ में स्वर्ण पदक जीतकर अपनी बादशाहत कायम रखी। कोच सुरेश कुमार बताया कि ने खान क्लासिक और मसल बैटल जैसे प्रतिष्ठित प्रतियोगिताओं में भी प्रथम स्थान प्राप्त कर उन्होंने अपनी निरंतर सफलता का सिलसिला जारी रखा। ज्योति चार बहने हैं। वह साधारण परिवार से आने वाली ज्योति पाल आज नारी सशक्तिकरण की सशक्त मिसाल बनकर उभरी हैं, जो यह साबित करती हैं कि दृढ़ संकल्प और मेहनत के दम पर हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें