दिल्ली के देशबंधु गुप्ता रोड इलाके में रविवार शाम पहले चाऊमीन खाने को लेकर हुए विवाद में एक युवक ने दूसरे युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी।
हत्या करने के बाद आरोपी नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से ट्रेन पकड़कर बिहार भाग गया। पुलिस ने सोमवार सुबह ट्रेन से पटना उतरने पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी को दिल्ली लेकर आ रही है।
पुलिस के अनुसार रविवार शाम सूचना मिली कि सिद्धीपुरा इलाके में चाऊमीन की दुकान पर एक युवक को चाकू मार कर जख्मी कर दिया गया है।