न्यायमूर्ति मुक्ता गुप्ता अब हाईकोर्ट की स्थाई जज बन गई हैं। मुख्य न्यायाधीश जी रोहिणी ने उन्हें एक समारोह में स्थाई जज के रूप में शपथ दिलवाई।
उन्हें हाईकोर्ट में वर्ष 2009 में अतिरिक्त जज के रूप में नियुक्त किया गया था।
हाईकोर्ट जज बनने से पहले न्यायमूर्ति मुक्ता गुप्ता दिल्ली सरकार की स्थाई अधिवक्ता के अलावा सीबीआई की अधिवक्ता रह चुकी हैं।
वह नेवल वॉर रूम लीक केस, प्रियदर्शनी मट्टू हत्याकांड, मधुमिता हत्याकांड, संसद भवन व लाल किला हमला मामला, जेसिका लाल हत्याकांड, नैना साहनी और नीतीश कटारा हत्याकांड इत्यादि मामले में पैरवी कर चुकी है।