जस्टिस देवेन्द्र कुमार उपाध्याय दिल्ली उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश बने
- फोटो : ANI
न्यायमूर्ति देवेन्द्र कुमार उपाध्याय ने मंगलवार को दिल्ली उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली। उन्हें उपराज्यपाल ने शपथ दिलाई। शपथ समारोह में दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। इससे पहले न्यायमूर्ति उपाध्याय 29 जुलाई 2023 से बंबई उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में कार्यरत थे। 7 जनवरी को सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने न्यायमूर्ति उपाध्याय को बंबई उच्च न्यायालय से दिल्ली उच्च न्यायालय में मुख्य न्यायाधीश के रूप में स्थानांतरित करने की सिफारिश की थी।