अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नाम से गुरुग्राम में बनने वाला ट्रंप टावर पांच वर्ष में बनकर तैयार होगा। ट्रंप टावर को लेकर यहां विदेशी निवेशकों में अधिक उत्साह है। पहले ही दिन 150 करोड़ रुपये के 20 फ्लैट बुक कराने वालों में अधिकांश प्रवासी भारतीय है।
टॉवर्स का निर्माण कार्य मार्च में शुरू होगा और यह परियोजना पांच साल में पूरी होगी। प्रत्येक टॉवर 50 मंजिल का होगा। प्रत्येक घर खरीदार को प्राइवेट लिफ्ट की सुविधा दी जाएगी और प्रत्येक तीसरे तल पर 22 फुट की ऊंचाई वाला लिविंग रूम दिया जाएगा। इस प्रोजेक्ट से कंपनी का लक्ष्य 2500 करोड़ है।
सूत्रों की मानें तो अप्रवासी भारतीय अधिक रुचि दिखा रहे हैं। इसके लिए इसे खासतौर पर डिजाइन किया गया। इस टावर का लुक न्यूयॉर्क के ट्रंप टावर जैसा भव्य होगा। निवेशकों के लिए विशेष मॉडल तैयार किया गया है।