फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: जूनियर कराटे चैंपियनशिप 17 अप्रैल को

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


नई दिल्ली। तालकटोरा इंडोर स्टेडियम में 17 अप्रैल को दिल्ली स्टेट सब-जूनियर, कैडेट और जूनियर कराटे चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। जिसमें करीब 200 से 250 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। वर्ल्ड शोटोकन फेडरेशन ऑफ इंडिया से जुड़े कोच सुनील कुमार असोलिया के मार्गदर्शन में कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों में गर्ल्स कैटेगरी से कैरवी चौहान और पियस जैन शामिल हैं। वहीं बॉयज कैटेगरी में अविराज कुमार ठाकुर, हेमंत कश्यप, विश्वजीत असोलिया, अरब खंडूजा और वीरेन जैसे खिलाड़ी अपने दमखम के साथ उतरेंगे। आयोजकों का कहना है कि इस चैंपियनशिप के जरिए चयनित खिलाड़ियों को आगे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेने का अवसर मिल सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें