पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 25वीं पुण्य तिथि पर कांग्रेसी नेता विकास चौधरी स्लम में रहने वाले 300 बच्चों को मल्टीप्लेक्स में कोल्डड्रिंक-पॉकपार्न के साथ जंगलबुक फिल्म दिखाई। पहली बार किसी मॉल के थियेटर में फिल्म देख रहे बच्चों के चेहरे खुशी से चमक रहे थे।
विकास चौधरी ने कहा कि राजीव गांधी देश में इनफॉमेशन टेक्नोलॉजी क्रांति के जनक थे। उनके ही कार्यकाल में कंप्यूटर युग की शुरूआत हुई और पीसीओ के जरिए फोन आम आदमी तक पहुंचा। आज भारत दुनिया में पद्म सुपरकंप्यूटर विकसित कर चुका है।
वोट देने की उम्र 18 वर्ष की तो पंचायत चुनाव में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण दिलाया। बच्चों को खुशी देकर सूचना क्रांति के जनक राजीव गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी। फिल्म देखकर निकले अधिकतर बच्चों का कहना था उन्हें यकीन नहीं हो रहा कि एसआरएस मॉल में मोगली की फिल्म देखने का मौका मिलेगा।
अनोखी श्रद्धांजलि में पीसीसी महासचिव राजकुमार तेवतिया, राकेश भड़ाना, ओमपाल टोंगर, ज्ञानचंद आहूजा आदि ने बच्चों को पूर्व प्रधानमंत्री के जीवन के बारे में बताया। इस मौके पर मनोज प्रधान, ब्रह्मप्रकाश गोयल, सोनू मलिक, सुनील यादव, कर्मबीर अत्री, नरेंद्र पहलवान आदि मौजूद रहे।