दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा है कि उपराज्यपाल नजीब जंग का त्यागपत्र देना, उनका व्यक्तिगत निर्णय लगता है। उपराज्यपाल के रूप में नजीब जंग ने लगभग चार वर्षों तक दिल्ली की सेवा की और दिल्ली के नागरिक उन्हें सुखद भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हैं।
संवैधानिक प्रमुख होने के नाते संविधान की गरिमा बनाए रखने के प्रति उनकी दृढ़ प्रतिबद्धता और व्यक्तिगत रूप में एक उल्लेखनीय कवि के तौर पर दिल्ली के लोग हमेशा उनको याद रखेंगे।