रमजान शुरू होते ही बिजली किल्लत ने परेशानी खड़ी कर दी है। इसके चलते एसई महानगर ने टीएचए को दी जा रही 40 मेगावाट सप्लाई बंद करने को कहा है।
ट्रांसमिशन अफसरों ने मई माह में 15 जून तक के लिए शहर की सप्लाई काटकर टीएचए को मांगी थी। एसई ने 25 जून के बाद टीएचए की सप्लाई बंद करने के निर्देश दिए हैं।
शासन के24 घंटे बिजली सप्लाई के आदेशों के सापेक्ष शहर में 14-16 घंटे की सप्लाई ही मिल रही है। ट्रांसमिशन का साहिबाबाद पावर स्टेशन ठीक से काम नहीं कर रहा है।
ऐसे में एसई नगर के क्षेत्र से 40 मेगावाट सप्लाई काटकर टीएचए को दी जा रही थी। इससे शहर में प्रत्येक पावर स्टेशन को दो-दो घंटे अतिरिक्त बंद कराना पड़ रहा है।
एसई महानगर एसबी यादव ने टीएचए को दी जानी वाली 40 मेगावाट सप्लाई को 25 जून के बाद नहीं देने का निर्णय लिया है। इससे शहर में सप्लाई में थोड़ा सुधार हो सकेगा, जबकि टीएचए की आफत और बढ़ जाएगी।
एसबी यादव ने बताया कि 25 जून के बाद हम टीएचए को सप्लाई देने की स्थिति में नहीं है। इससे संबंधित अफसरों को अवगत करा दिया गया है।