दिल्ली की एक अदालत ने रेलीगेयर फिनवेस्ट लिमिटेड (आरएफएल) में धोखाधड़ी मामले में फोर्टिंस हेल्थकेयर के प्रमोटर मलविंदर सिंह और उनके भाई शिविंदर सिंह की न्यायिक हिरासत 14 नवंबर तक बढ़ा दी है। मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट दीपक सहरावत ने इस मामले में तीन अन्य आरोपी सुनील गोदवानी, कवि अरोड़ा और अनिल सक्सेना की भी न्यायिक हिरासत भी बढ़ाई है।