फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में जज की पत्नी और बेटे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दुर्घटनाओं का दूसरा नाम बना यमुना एक्सप्रेसवे पर एक और दिल दहला देने वाला हादसा हुआ जिसमें एक पूरा परिवार ही तबाह हो गया।
विज्ञापन


ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे पर जीरो प्वाइंट से 89 किलोमीटर पर बृहस्पतिवार रात को एक इंडीवर कार ट्रक में घुस गई।

हादसे में इंडीवर सवार मां-बेटे की मौत हो गई, जबकि पिता-पुत्री घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि उक्त लोग दिल्ली से आगरा की ओर जा रहे थे।
विज्ञापन

पत्नी व बेटे को खोया तो जज व बेटी अस्पताल में

यमुना एक्सप्रेसवे पर हुए हादसे के बारे में कासना पुलिस ने बताया कि दिल्ली के सी-18 मयूर विहार फेस-दो में जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के जज वी रामास्वामी अपने परिवार के साथ रहते हैं। वह बृहस्पतिवार को इंडीवर कार से आगरा की ओर जा रहे थे।

जीरो प्वाइंट से 89 किलोमीटर पर आगे जा रहे ट्रक में पीछे से अचानक गाड़ी घुस गई, जिससे कार में सवार जज बी रामास्वामी और उनकी आठ साल की बेटी अंजली गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके अलावा उनकी पत्नी कविता और डेढ़ साल के बेटे अरविंद की मौके पर ही मौत हो गई।

एक्सप्रेसवे कर्मियों द्वारा सभी को ग्रेटर नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर पिता-पुत्री का इलाज चल रहा है। दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें