फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिल्डर के दिवालिया होते ही टूटा घर का सपना, ओपन हार्ट सर्जरी से तंगहाली में आया परिवार

Thu, 17 Aug 2017 09:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
जेपी ग्रुप के ऑफिस पर प्रदर्शन करते लोग - फोटो : ANI
विज्ञापन
रिटायरमेंट के बाद पति के साथ अपने घर में रहने का सपना देख रही शशी जोशी के लिए जेपी बिल्डर के दिवालिया होने के कगार की खबर दुखों का पहाड़ बनकर आई है। शशी ने बताया कि घर लेते वक्त मन में कई सवाल उठे थे। लेकिन जेपी का नाम सुनकर उन्हें विश्वास जगा था कि बड़ा नाम है, उनका पैसा सुरक्षित रहेगा।
विज्ञापन


2018 में उनके पति पति पीसीजोशी रिटायर हो रहे हैं। पति-पत्नी रिटायरमेंट के बाद सुकुन से अपने घर में रहने का सपना देख रहे थे। इसलिए जब उन्हें जेपी के प्रोजेक्ट के बारे में पता चला तो अपनी सारी जमा पूंजी उसमें निवेश कर दी ।

उन्होंने 2014 में फ्लैट बुक किया था। उन्हें बताया गया था कि फ्लैट का काम लगभग पूरा है। एक महीने के अंदर उन्हें पजेशन प्राप्त हो जाएगा। लेकिन आश्वासनों के सिवा उन्हें अभी तक कुछ नहीं मिला है।
विज्ञापन


शशी ने बताया कि उनके पति को हार्ट की समस्या हो गई है। कुछ समय पहले ही उनकी ओपन हार्ट सर्जरी हुई है। वो ज्यादा कहीं जा नहीं सकते हैं। बार-बार अस्पताल ले जाना पड़ता है। पिछले दिन टीवी चैनल पर जेपी की खबर देखते-देखते उन्हें सीने में दर्द की शिकायत शुरू हो गई। जिसके बाद उन्हें कैलाश अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। घर के लिए बैंक से लोन लिया था।

हर महीने उसकी 20 हजार किस्त आती है। जहां रह रहे हैं, उसका भी किराया देना पड़ता है। पति की बीमारी के बाद समझ नहीं आ रहा है कि कैसे खर्चा चलाएं। बैंक का लोन, इनकम टैक्स, अस्पताल का खर्चा ये सब कैसे पूरा होगा, कोई रास्ता नजर नहीं आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें