फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली विधानसभा चुनावः जेपी अग्रवाल का दावा, पहले नंबर पर रहेगी कांग्रेस

Thu, 16 Jan 2020 05:13 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
जेपी अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कांग्रेस ने जो किया है उसको पूरी दिल्ली देख रही है। आज जो भी विकास आप देखते हो, वह कांग्रेस की ही देन है। भाजपा और आप तो दोनों एक ही पार्टी हैं। बस नाम ही अलग अलग हैं। लोकसभा में हमारी स्थिति दूसरी थी। इस चुनाव में अब हम पहले नंबर पर रहेंगे। दिल्ली कांग्रेस के बड़े नेता और पूर्व सांसद जयप्रकाश अग्रवाल से संवाददाता सर्वेश कुमार ने बातचीत की।

विज्ञापन


विधानसभा चुनाव कांग्रेस के लिए कितना मायने रखता है? पार्टी को दिल्ली के चुनावी जंग में कहां देख रहे हैं?
चुनाव कोई भी हो, मायने हमेशा बड़े होते हैं। पार्टी ने लोकसभा चुनाव में दिल्ली में दूसरा स्थान हासिल किया। इससे साबित होता है कि पार्टी का जनाधार एक बार फिर मजबूत हुआ है।

कांग्रेस का सीधा मुकाबला किससे है, आप या भाजपा से?
आप और भाजपा तो दोनों एक ही हैं। हमारी लड़ाई बुनियादी मुद्दों से है। पिछले 15 वर्ष के कार्यकाल में कांग्रेस ने जितने विकास कार्य किए उसे दिल्ली जानती है। सत्ता में आने पर दोबारा उन योजनाओं को आगे बढ़ाया जाएगा, जबकि अगले पांच वर्ष में नई योजनाएं भी लागू होंगी। 
विज्ञापन


कांग्रेस के चुनावी घोषणा पत्र में शामिल होने वाले अहम मुद्दे क्या होंगे? 
कांग्रेस के चुनावी घोषणा पत्र में 600 यूनिट तक फ्री बिजली, बुजुर्ग पेंशन, अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने, अस्पताल और शिक्षा सहित अन्य मुद्दे शामिल होंगे। सीएए, एनआरसी और एनपीआर पर पार्टी का रुख स्पष्ट है और इसका शांतिपूर्ण विरोध करने वालों के साथ कांग्रेस खड़ी है। फ्लाईओवर, जेजे क्लस्टर सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं को बेहतर करना भी पार्टी की प्राथमिकता है।

दिल्ली सरकार की मुफ्त सुविधाएं देने की घोषणा पर पार्टी का क्या है रुख? 
दिल्ली सरकार ने मुफ्त योजनाओं के जरिये वोटरों का समर्थन हासिल करने की कोशिश की है। वह भी चुनाव से कुछ महीने पहले से, लेकिन सीएए का विरोध करने वाले छात्रों की अनदेखी से यह बात साफ हो गई है कि आम आदमी पार्टी छात्रों के हितों का ध्यान नहीं रख सकी तो दिल्ली वासियों की बेहतरी के लिए क्या सोचेगी। 

पार्टी को जीत की कितनी उम्मीद है? चुनाव में अनुभवी के साथ-साथ युवा चेहरों को कितना महत्व दे रही है पार्टी?
पार्टी की स्थिति सुदृढ़ है और पिछले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की स्थिति सुदृढ़ होने से कार्यकर्ताओं का मनोबल भी बढ़ा है। चुनाव में अनुभवी के साथ-साथ युवा चेहरों को भी बराबर तवज्जो दी जा रही है। उन सभी उम्मीदवारों को चुनावी जंग में उतारा जाएगा, जिसके जीतने की संभावनाएं अधिक है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें