फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: पत्रकार ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

Tue, 18 Feb 2020 08:09 PM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
ट्रेन - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
विज्ञापन

दिल्ली स्थित नरेला इलाके में मंगलवार को एक पत्रकार की कथित तौर पर ट्रेन से कटकर खुदकुशी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मृतक की पहचान अमनदीप सिंह 24 साल के तौर पर की है। मृतक पंजाब के श्री मुक्तसर जिले का बताया जा रहा है। 

विज्ञापन


इस मामले को लेकर एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि अमनदीप स्पाइनल ट्यूबरकुलोसिस से गुजर रहे थे। इनका इलाज अपोलो अस्पताल सरिता विहार में चल रहा था। सिंह चंडीगढ़ में एक न्यूज चैनल में कार्यरत थे। वह दो दिनों के लिए दिल्ली इलाज कराने आए थे। 

पुलिस को घटना की सूचना मंगलवार तड़के करीब चाढ़े चार बजे मिली। सूचना के जरिए बताया गया कि एक शख्स की ट्रेन से कटकर मौत हो गई है। शव किशनगंज रेलवे ट्रैक के पोल नंबर 376-378 के बीच पड़ा है, जिसके बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें