फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'भाई गलती ना कर, ले देकर जमानत मिल जाए ले ले'

विज्ञापन
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर तिहाड़ में बंद केजरीवाल को लेकर अलग-अलग किस्म के चुटकुले, कार्टून और बातें चल रही हैं।
विज्ञापन


फेसबुक पर तिहाड़ में बंद सहारा प्रमुख सुब्रत राय का लतीफा भी काफी चल रहा है। इसमें सुब्रत राय केजरीवाल से कह रहे हैं, ‘भाई गलती ना कर...जो देकर के जमानत मिल जाए ले ले.. वरना आया तो यहां मैं भी दो दिन के लिए ही था।’

वहीं, एक कार्टून में केजरीवाल को तिहाड़ की सलाखों के भीतर झाड़ू लगाते हुए दिखाया गया है। साथ ही लिखा है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव न जाने कब होंगे, तब तक कुछ काम कर लिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

योगेंद्र यादव पर जबरदस्त टिप्पणी

योगेंद्र यादव पर भी टिप्पणी की जा रही हैं। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर भी चुटकुले बन रहे हैं।

इसमें ‘आप’ की टोपी लगाए कुछ कार्यकर्ता खड़े हैं जो कह रहे हैं, ‘भाई गुरु तो अंदर गए... मुफ्त की रोटी तोडे़गे... चेलों का क्या होगा रे.... खूब हुई सेवा... अब पुराने काम को याद करो और निकल लो...।’

फेसबुक पर एक पैरोडी भी खूब चल रही है। इसमें कहा जा रहा है, ‘खुलासे के दिन बीते रे भइया... अब सुख आयो रे... भाजपाइयों को तनिक.. चैन अब आयो रे..।’
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें