फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jee Advanced 2020: जेईई एडवांस्ड में छात्रों को तीसरा मौका देने की तैयारी, अभी मिलते हैं सिर्फ दो अवसर

Wed, 07 Oct 2020 10:51 AM IST
पूजा त्रिपाठी सीमा शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

- ज्वाइंट एडमिशन बोर्ड की विशेष बैठक 13 को, अभी तक छात्र दो बार ही जेईई एडवांस में ले सकता है भाग
- कोविड- 19 के चलते परीक्षा न दे पाने या  बेहतर प्रदर्शन न कर पाने वाले आखिरी मौके वाले छात्रों को राहत
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईआईटी के इतिहास में पहली बार छात्रों को जेईई एडवांस में तीसरा मौका देने की तैयारी चल रही है। अभी तक एक छात्र दो बार जेईई एडवांस में भाग ले सकता है। हालांकि सरकार कोविड-19 के चलते सिर्फ एक वर्ष के लिए तीसरा विशेष अवसर देने की तैयारी कर रही है।

विज्ञापन


इस प्रस्ताव पर चर्चा के लिए 13 अक्तूबर को ज्वाइंट एडमिशन बोर्ड (जैब) की विशेष बैठक बुलाई गई है। यह चांस जीरो ईयर के तहत होगा। इसमें सभी 23 आईआईटी के डायरेक्टर, केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय, यूजीसी, एआईसीटीई व एनटीए के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे।

सरकार के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, जेईई मेन्स में एक छात्र को तीन बार परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलता है। हालांकि जेईई एडवांस्ड में एक छात्र अपने जीवनकाल में सिर्फ दो बार परीक्षा दे सकता है। कोविड-19 के चलते छात्रों की मांग केआधार पर जेईई एडवांस्ड में एक तीसरा चांस देने  का प्रस्ताव तैयार किया गया है।
विज्ञापन


यह प्रस्ताव जैब बैठक में लाया जाएगा। यदि सभी आईआईटी समेत अन्य संस्थानों के प्रतिनिधि इस प्रस्ताव को पारित कर देते हैं तो फिर जेईई एडवांस 2021 में छात्रों को तीसरा चांस मिलेगा। हालांकि यह मौका उन्हीं छात्रों को मिलेगा, जिनके दोनों चांस समाप्त हो चुके हैं और कोविड-19 के कारण परीक्षा नहीं दे पाएं हैं या फिर अच्छा प्रदर्शन नहीं रहा है। हालांकि यह विशेष चांस सिर्फ एक वर्ष के लिए ही मिलेगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें