दिल्ली सरकार रोजगार मेला लगाएगी। सरकार का रोजगार विभाग 11 से 15 जुलाई तक रोजगार कार्यालय शाहदरा में इस मेले को लगाएगा। सोमवार को जॉब फेयर पोर्टल का श्रम मंत्री गोपाल राय ने उद्घाटन भी किया।
गोपाल राय ने बताया कि रोजगार विभाग द्वारा लगाए जाने वाले जॉब फेयर में निजी क्षेत्र की कंपनी भाग ले रही है यूरेका फोर्ब्स, मदर डेयरी, हीरो होंडा, टोलमन इंटरनेशनल, वोडाफोन समेत कई कंपनिया मेले में शिरकत करेंगी।
सरकार के वेब पोर्टल पर (जॉब फेयर पोर्टल) पर पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा इसके बाद नौकरी के इच्छुक युवाओं को अपनी पूरी डिटेल देनी होगी। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन, कार्य अनुभव को पोर्टल पर देना होगा। बता दें कि पिछले दिनों दिव्यांगों के लिए भी दिल्ली सरकार ने रोजगार मेला का आयोजन किया था। 11 निजी क्षेत्र की कंपनियां ने हिस्सा लिया था। ब्यूरो