फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेएनयू छात्रसंघ चुनावः कई घंटों की रोक के बाद दोबारा शुरू हुई मतगणना

Sat, 07 Sep 2019 04:04 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
जेएनयू छात्रसंघ चुनाव के दौरान की तस्वीर - फोटो : हिमांशु सोनी
विज्ञापन

दिल्ली स्थित जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में शुक्रवार को छात्रसंघ चुनाव संपन्न हुए। हालांकि एक याचिका पर सुनवाई करते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने जेएनयू के परिणामों पर 17 सितंबर तक के लिए रोक लगा दी है। इसके बाद भी जेएनयू में बीती रात करीब 1 बजे मतगणना शुरू हुई।

विज्ञापन


हालांकि शनिवार को मतगणना सुबह करीब 11.15 बजे रोकनी पड़ी क्योंकि छात्र यूनियनों ने इसका विरोध कर दिया। उनका कहना था कि मतगणना एजेंटों द्वारा जीआरसी सिफारिशों का पालन नहीं करने और अंतिम परिणामों की घोषणा के संबंध में भी छात्र समुदाय के फैसले के बीच गतिरोध की स्थिति होने के कारण इसे रोकना पड़ा।

हालांकि कुछ घंटों बाद मतगणना फिर शुरू हो गई। जानकारी के अनुसार जेएनयू चुनाव आयोग ने जीआरसी को छात्रसंघ की मांगों के आधार पर अपने रुख में बदलाव करने के लिए मनाने की पूरी कोशिश की, जिसके कारण 11 घंटे से अधिक समय तक मतगणना प्रक्रिया में रुकावट आई।
विज्ञापन


चूंकि इतने घंटों के बाद एक सहमति नहीं बन सकी, इसलिए चुनाव समिति ने रुझानों की घोषणा के साथ मतगणना प्रक्रिया को आगे बढ़ाने और फिर से शुरू करने का फैसला किया है लेकिन अंतिम परिणाम पकड़ के साथ होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें