फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JNU : बुर्का पहने व्यक्ति ने लगाए थे देश विरोधी नारे

Sun, 21 Feb 2016 01:41 PM IST
पुरुषोत्तम वर्मा/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
जेएनयू में देशविरोधी नारे लगाने वाले मामले में मोबाइल वीडियो को खंगालने के दौरान नया खुलासा सामने आया है। विवादित कार्यक्रम में मौजूद एक शख्स ने बुर्का पहना हुआ है और वह देशविरोधी नारे लगा रहा है।
विज्ञापन


बुर्का पहनने इस शख्स ने सुरक्षा एजेंसियों को चिंता में डाल दिया है कि आखिर ये शख्स कौन है। कार्यक्रम में काफी लोगों ने अपने चेहरे को ढका हुआ था।

पुलिस जांच में ये दावा किया गया है कि जेएनयू विवाद का मास्टरमाइंड उमर खालिद मुनिरका से देशविरोधी गतिविधियां चला रहा था। जेएनयू सिक्योरिटी को जम्मू-कश्मीर का ऐसा व्यक्ति मिला है जो जेएनयू के नर्मदा हॉस्टल में अवैध रूप से रह रहा था। दक्षिण जिले के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि जेएनयू के सिक्योरिटी गार्ड ने अपने मोबाइल से देशविरोधी नारे लगाने वाले कार्यक्रम का वीडियो बनाया था।

पुलिस के पास ऐसी करीब तीन से चार मोबाइल क्लिपिंग हैं। इन मोबाइल क्लिपिंग को देखने पर पता लग रहा है कि देशविरोधी नारे लगाने वाला बुर्का पहने है।
Trending Videos
विज्ञापन

नारेबाजी के दौरान बुर्के को चेहरे से उठाता दिखा

नारेबाजी के दौरान से व्यक्ति बुर्के को चेहरे से ऊपर उठाता है। इस दौरान उसका चेहरा दिखता है। इस व्यक्ति की मूंछ व दाढ़ी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार उमर खालिद को जेएनयू में हॉस्टल मिला हुआ है।

इसके बावजूद उसने मुनिरका में एक कमरा ले रखा था। जहां से देशविरोधी गतिविधियां चला रहा था। इस कमरे में उमर खालिद, अनिर्बन भट्टाचार्य, जियाउलहक और युवती बंदोज्योत्सना लाहिरी अक्सर रहती थीं। बंदोज्योत्सना जेएनयू से पासआउट है।

कश्मीरी व्यक्ति छोड़ दिया था
जेएनयू सूत्रों के अनुसार ये कश्मीरी व्यक्ति जम्मू कश्मीर के छात्र के कमरे में रह रहा था। जेएनयू विवाद के बाद जब जेएनयू सिक्योरिटी ने हॉस्टल की तलाशी ली जब ये कश्मीरी व्यक्ति मिला।

उससे जेएनयू में रहने का कारण पूछा गया तो उसने कहा था कि वह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है। मगर जब उससे दसवीं कक्षा के कागजात मांगे गए तो वह दिखा नहीं पाया। जेएनयू सिक्योरिटी ने पूछताछ करने के बाद उस व्यक्ति को छोड़ दिया है। जेएनयू सिक्योरिटी ने इसकी सूचना पुलिस को नहीं दी थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें