फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेएनयू विवाद: वीसी शांतिश्री पंडित बोलीं- टुकड़े-टुकड़े वाली सोच बदलनी है, हम भी राष्ट्रवादी हैं, जांच रिपोर्ट की प्रतीक्षा

Wed, 13 Apr 2022 04:06 PM IST
प्रशांत कुमार एएनआई, दिल्ली

सार

जेएनयू वीसी शांतिश्री धूलिपुड़ी पंडित ने कहा है कि छात्रों के विवाद मामले में हम रिपोर्ट की प्रतीक्षा कर रहे हैं। यह दो समूहों का विवाद है। जेएनयू एक स्वतंत्र विश्वविद्यालय है। हम सभी की पसंद का सम्मान करते हैं। लेकिन हिंसा का कोई स्थान नहीं है।
विज्ञापन
वीसी शांतिश्री धूलिपुड़ी पंडित - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जेएनयू विवाद मामले में वीसी शांतिश्री धूलिपुड़ी पंडित ने प्रॉक्टोरियल जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि निष्पक्ष जांच होगी। हम रिपोर्ट की प्रतीक्षा कर रहे हैं। रामनवमी के दिन छात्रों के दो गुटों में विवाद हुआ था। खाने के मेन्यू को लेकर भी छात्र भिड़े थे। यह दो समूहों का विवाद है। इसको देखते हुए मामले में प्रॉक्टोरियल जांच के आदेश दिए गए थे।

विज्ञापन


जेएनयू एक स्वतंत्र विश्वविद्यालय है। हम सभी की पसंद का सम्मान करते हैं। यहां विविधता के साथ ही असहमति के लिए भी स्थान होता है। लेकिन हिंसा का कोई स्थान नहीं है। मैं उस सोच को बदलना चाहती हूं कि हम टुकड़े-टुकड़े हैं। पदभार संभालने के बाद मैंने किसी को भी इस तरह बात करते नहीं देखा। हम भी उतने ही राष्ट्रवादी हैं जितने कि अन्य सभी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें