इधर, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बुधवार को नागरिकता कानून के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
वहीं, दिल्ली पुलिस ने एक मीडिया पोस्ट पर संज्ञान लिया है। पोस्ट में 'कश्मीर आजाद' लिखा हुआ था जो कॉलेज के द्वारा विरोध प्रदर्शन के तौर पर दिखाया जा रहा था। दिल्ली पुलिस विशेष प्रकोष्ठ ने पोस्ट में तस्वीर की प्रामाणिकता को सत्यापित करने के लिए जांच कर उचित कार्रवाई की है।