जेएनयू में फूंका गया मोदी-शाह का पुतला
- फोटो : ANI
जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय कैंपस में दशहरे के दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला जलाने के मामले में कुलपति प्रो. एम जगदीश कुमार ने जांच के आदेश दिए हैं।
वहीं, गृहमंत्रालय ने भी दिल्ली पुलिस से मामले की रिपोर्ट देने को कहा है। पुतला जलाने के मामले में अखिल भारतीय छात्र संघ (एनएसयूआई) भी जेएनयू विंग के कार्यकर्ताओं को नैतिक संहिता के उल्लंघन के मामले में नोटिस भेजकर एक सप्ताह में जवाब देने की बात कह रहा है।
दूसरी ओर पूर्व छात्रसंघ सचिव व अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ता सौरभ शर्मा ने एनएसयूआई के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।