फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेएनयूः विंटर सेमेस्टर 2020 में छात्रों को नहीं देना होगा यूटिलिटी-सर्विस चार्ज

Fri, 10 Jan 2020 05:28 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
जेएनयू - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन

जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में विंटर सेमेस्टर 2020 में छात्रों को हॉस्टल फीस बढ़ोतरी के तहत यूटिलिटी व सर्विस चार्ज नहीं देना होगा। इसका पूरा खर्चा विश्वविद्यालय प्रशासन को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की ओर से दिया जाएगा। 

विज्ञापन


विश्वविद्यालय प्रशासन ने 10 व 11दिसंबर को मानव संसाधन विकास मंत्रालय और छात्रों के बीच बैठक में रखे गए प्रस्ताव को लागू  कर दिया है। इसके अलावा फंड जारी करने के लिए पहले ही आयोग को पत्र लिखा जा चुका है। 

रजिस्ट्रार प्रो प्रमोद कुमार की ओर से बृहस्पतिवार देर शाम इस संबंध में सूचना जारी की गयी। प्रो. कुमार के मुताबिक, मंत्रालय ने छात्रों के साथ हॉस्टल फीस बढ़ोतरी मामले में बैठक के दौरान जो प्रस्ताव दिया था, उसे प्रशासन ने मान लिया है। 
विज्ञापन


छात्रों की मांग के आधार पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने नवंबर में कमेटी की सिफारिशों के तहत पहले ही हॉस्टल फीस बढ़ोतरी में संशोधन कर दिया था। 

इसके तहत सबसे अधिक लाभ बीपीएल परिवारों के छात्रों को होगा क्योंकि उन्हें 75 फीसदी सर्विस चार्ज में छूट दी गयी है। बीपीएल श्रेणी के छात्रों के लिए यूटिलिटी और सर्विस चार्ज दो हजार से घटाकर पांच सौ और सामान्य श्रेणी के लिए एक हजार रुपये किया गया था। 

इसमें मैस सिक्योरिटी सभी के लिए साढ़े पांच हजार रुपये रहेगी। सिंगल रूम का किराया स्कॉलरशिप व फैलोशिप लेने वाले छात्रों को तीन सौ रुपये और बिना फैलोशिप व स्कॉलरशिप वाले बीपीएल परिवारों के छात्रों को डेढ़ सौ रुपये देना होगा। 

वहीं डबल रूम का किराया स्कॉलरशिप व फैलोशिप लेने वाले छात्रों को छह  सौ रुपये और बिना फैलोशिप व स्कॉलरशिप वाले बीपीएल परिवारों के छात्रों को तीन सौ रुपये देना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें